News Addaa WhatsApp Group Join करें

बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सांसद ने दिलाई शपथ

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 22, 2026  |  7:51 PM

448 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सांसद ने दिलाई शपथ WhatsApp

खड्डा कुशीनगर। खड्डा तहसील परिसर में एक समारोह के बीच द कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि विवेकानंद पाण्डेय ने बार व बेंच में बेहतर तालमेल स्थापित कर लोगों को सुलभ न्याय दिलाने की अपेक्षा जताई।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

गुरूवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खड्डा तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने एसडीएम रामवीर सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा के साथ सर्वप्रथम भारत मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सांसद श्री दूबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमियमय मालवीय, महामंत्री हीरालाल कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय सहित कार्यकारणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानंद पाण्डेय, ज्योतिर्मय मालवीय, गणेश तिवारी, अम्बरीष श्रीवास्तव, अजय चौहान, वेदप्रकाश गिरी, सुश्री कल्पना गुप्ता सुनील चौधरी, दुर्गेश सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि संविधान को जीवंत रखने, लागू कराने कराने और उसकी आत्मा को बचाए रखने में अधिवक्ता वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों को सरल व सुलभ न्याय का भरोसा जताते हुए नव गठित कार्यकारणी को शुभकामनाएं दीं। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने तहसील खड्डा में अधिवक्ता भवन, दक्षिणी गेट को खोलने सहित ग्राम न्यायालय स्थापना के लिए एसडीएम रामवीर सिंह को निर्देश दिए।

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों की वाहवाही बटोरी। संचालन अधिवक्ता ज्योतिर्मय मालवीय ने किया। इस दौरान तहसील के सभी अधिवक्ता गण, कर्मचारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking