News Addaa WhatsApp Group Join करें

बसन्त पञ्चमी पर्व कल, बन रहे हैं शुभकारी योग

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 13, 2024  |  7:38 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बसन्त पञ्चमी पर्व कल, बन रहे हैं शुभकारी योग

खड्डा/कुशीनगर। कल बुधवार को बसंत पंचमी पर्व है। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है कि यह पर्व माघ शुक्ल पञ्चमी को मनाया जाता है। इस वर्ष माघ शुक्ल पञ्चमी बुधवार को सायं 05 बजकर 40 मिनट तक है, रेवती नक्षत्र व शुभ नामक योग मिल रहा है अतः इस वार की बसन्त पञ्चमी सर्वमंगलकारी है। सरस्वती पूजन का सर्वोत्तम मुहूर्त दिन के 11 बजकर 13 मिनट से प्रारम्भ होकर 01 बजकर 10 मिनट तक है। यह पर्व वास्तव में ऋतुराज वसन्त क़ी अगवानी क़ी सूचना देता है। इस दिन से ही होरी तथा धमार, गीत प्रारम्भ किये जाते है। गेहूँ तथा जौ क़ी स्वर्णिम बालियाँ भगवान को अर्पित क़ी जाती है। भगवान विष्णु तथा सरस्वती के पूजन का विशेष महत्व है ।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

वसन्त – ऋतु कामोद दीपक होती है। इसलिए चरक संहिता कार का कथन है कि इस ऋतु में स्त्रियों तथा वनों का सेवन करना चाहिए। इसके प्रमुख देवता काम तथा रति है। अतएव काम तथा रति की प्रधानतया पूजन करना चाहिए, जो व्यक्ति माँ सरस्वती की पूजा निष्ठा पूर्वक करता है उसे बुद्धि विद्या की प्राप्ति होती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking