कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक गईं। भूखी-प्यासी हालत में सड़क पर भटक रहीं बच्चियों पर सुभाष चौक पुलिस चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मदद का हाथ बढ़ाया। पुलिस ने दोनों बच्चियों को चौकी पर लाकर भोजन-पानी कराया और उनकी पहचान कराते हुए मां को बुलाकर सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब सात बजे चौकी प्रभारी सुभाष चौक, कोतवाली पडरौना, शिवम द्विवेदी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो छोटी बच्चियां अकेले रास्ते पर भटकती हुई मिलीं। पूछताछ करने पर उनकी पहचान शिवानी चौधरी (11 वर्ष) और सोनम चौधरी, पुत्रियां गुड्डू चौधरी, निवासी पटेल नगर, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई।
बताया गया कि दोनों बच्चियों की मां एक दिन पहले अपने मायके देवरिया पांडेय, थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र में आई थीं। मां की तलाश में दोनों बहनें घर से निकल पड़ीं, लेकिन रास्ता भटक गईं। भूख-प्यास से परेशान बच्चियां अपने घर-परिवार के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थीं।
पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, मां से कराया मिलन
बच्चियों की स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी उन्हें पुलिस चौकी पर ले आए। वहां दोनों को भोजन कराया गया और पानी पिलाया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की और उनके ननिहाल से मां को बुलाया। मां के पहुंचने पर पहचान की पुष्टि करते हुए दोनों बच्चियों को उनकी सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। इसके बाद दोनों को सकुशल घर भेज दिया गया।
मां की तलाश में निकलीं दो मासूम बहनों के लिए पुलिस उस वक्त सहारा बन गई, जब वे अनजान रास्ते पर अकेली और परेशान थीं। चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी की त्वरित कार्रवाई से दोनों बच्चियां सुरक्षित अपनी मां तक पहुंच सकीं। यह घटना पुलिस की तत्परता के साथ-साथ उसके मानवीय और संवेदनशील चेहरे को भी सामने लाती है।
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…