News Addaa WhatsApp Group

बच्चन पहलवान पड़रौना ने सन्नी गोरखपुर को किया चित्त

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 23, 2025  |  8:02 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बच्चन पहलवान पड़रौना ने सन्नी गोरखपुर को किया चित्त

खड्डा, कुशीनगर। नौरंगिया गांव के आईटीआई चौराहे पर स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित दंगल मेले में तीन दर्जन से अधिक क्षेत्रीय एवं नामी पहलवानों ने जोर अजमाइश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे एवं विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय रहे। रोमांचक मुकाबले में सन्नी गोरखपुर और बच्चन पडरौना के बीच कुश्ती हुई जिसमें बच्चन पहलवान ने सन्नी को हराकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी तरह विक्की देवतहां ने अनिल बनारस को तथा सूरज ने अशोक को चित्त कर दर्शकों के समक्ष अपनी कुश्ती कला का बेहतर प्रदर्शन किया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

उक्त दंगल में क्षेत्रीय पहलवानो का दबदबा रहा। सांसद श्री विजय दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि दंगल भारतीय परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखते हैं। पहलवानी हमारी गौरवशाली विरासत है, जिसे आगे बढ़ाना युवाओं का दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संतोष मणि त्रिपाठी ने किया जबकि संचालन रुदल जायसवाल ने किया। रेफरी की भूमिका में बलवंत यादव एवं संखी यादव रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेता डा. निलेश मिश्रा, पडरौना चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, केन यूनियन चेयरमैन सुप्रियम मालवीय, ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, समीर सिंह, कुणाल राव, रामानुज मिश्रा, मणिन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान शेषकांत सिंह, संतराज कुशवाहा, पंकज शाही सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking