News Addaa WhatsApp Group

बीआरसी खड्डा पर मेरा आँगन मेरे बच्चे कार्यक्रम मनाया गया

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 1, 2025  |  10:19 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीआरसी खड्डा पर मेरा आँगन मेरे बच्चे कार्यक्रम मनाया गया

खड्डा/कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र खड्डा पर शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चौहान की अध्यक्षता में मेरा आँगन मेरे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व शिक्षकों का आपसी समन्वय स्थापित करना है जिससे बच्चों को निपुण बनाया जा सके। एआरपी संजय उपाध्याय ने कहा कि 3 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी के कक्षा 1 एवं 2 के कुल 50 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान शिक्षक इजहार अंसारी, राम कुमार मिश्र, मनोज भार्गव, कुँवर प्रताप गुप्ता राकेश कुमार मिश्र, ओम प्रकाश यादव, सिकंदर अली, प्रेम प्रकाश मिश्र, ओंकार नाथ शर्मा, वेद प्रकाश गुप्त, विनय सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking