News Addaa WhatsApp Group Join करें

बीएलओ की सप्ताह में होगी मीटिंग, प्रतिदिन भेजने होंगे रिपोर्ट-एसडीएम रामवीर सिंह

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 30, 2025  |  7:57 PM

236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीएलओ की सप्ताह में होगी मीटिंग, प्रतिदिन भेजने होंगे रिपोर्ट-एसडीएम रामवीर सिंह WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26 को तहसील प्रशासन सक्रिय रूप से बैठक आयोजित कर वोटर लिस्ट कार्य को गति देने व पूर्ण करने की कवायद में जुटा हुआ है। शनिवार को एसडीएम रामवीर सिंह ने खड्डा एवं नेबुआ नौरंगिया विकास खंडों में नियुक्त सभी पर्यवेक्षक गण के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रतिदिन की रिपोर्ट गणना संप्रेषित करने के सख्त निर्देश दिए।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक (पंचायत) की बैठक आहूत की गई। एसडीएम ने कार्यों की समीक्षा करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे निर्वाचक गणना/घर-घर सर्वे के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी पर्यवेक्षक गण को एक प्रारूप पर प्रतिदिन सर्वे की रिपोर्ट प्रेषित करने को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्य हेतु प्रत्येक सप्ताह बैठक रखी जायेगी और बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे सर्वे का रिपोर्ट लिया जाएगा।

रिपोर्ट में पर्यवेक्षक गण द्वारा कितने परिवारों का सर्वे किया गया तथा कितने परिवर्धन, विलोपन तथा संशोधन प्राप्त हुए इसका स्पष्ट विवरण देने को निर्देश दिए। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय से राजन, इश्तिहाक सहित सभी पर्यवेक्षक गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking