News Addaa WhatsApp Group

प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में दिलाया जा रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- पीएन पाठक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 9, 2023  |  6:12 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में दिलाया जा रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- पीएन पाठक
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा का बटेसरा में हुआ चौपाल का आयोजन

कसया। कसया ब्लाक के गांव बटेसरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक ने किया और कृषि, सहकारी समिति द्वारा लगे स्टालों का निरीक्षण किया व आंगनवाड़ी द्वारा आयोजित गोद भराई व अन्न परासन की रश्म अदायगी की। साथ ही विधायक श्री पाठक ने लाभार्थियों को लाभार्थी पत्र वितरण करते हुए सभी को पंच प्रण का संकल्प दिलाया।

कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कसया, एडीओ एजी मनेंद्र सिंह, प्राविधिक सहायक स्वप्ना शर्मा, जेई गंगा सागर दुबे, जिला खेल अधिकारी रवि निषाद, एपीओ वसीम रजा ने योजनाओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं की सराहना की। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांचकर दवा बितरित की। उज्जवका योजना, महिला सशक्तिकरण, लघु कॄषि, खेल, कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स, पीएम किसान निधि, ब्लाक कर्मियों द्वारा पेंशन, आवास, मनरेगा आदि की जानकारी दी गयी। अतिथियों का स्वागत ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता, राजेश शर्मा, सुनील राजभर, नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, बीडीसी ब्यास यादव, हसमुद्दीन अंसारी, ने किया। से संचालन पत्रकार हृदया नन्द शर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव,राकेश गिरी, आदित्य मिश्रा,शिवाकांत सिंह, शुभम दिक्षित, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, जितेंद्र राय, बीएमएएम अवधेश, आयुष, सुनीता पाठक, नत्थू यादव, बलराम यादव, पंचायत सहायक संजू यादव, रोजगार सेवक बसुंधरा प्रजापति, आंगनवाड़ी शिला यादव, उषा देवी, आरती देवी, सरस्वती देवी सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking