कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन हुआ है। देशभर से चयनित 30 युवाओं में कुशीनगर के कृष्णानन्द जायसवाल और नवनीत पाण्डेय को भी प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।
दोनों युवा इन दिनों कर्नाटक के बादामी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में रॉक क्लाइम्बिंग की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण में रॉक क्लाइम्बिंग की तकनीक, सुरक्षा उपायों, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और साहसिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन जिले के लिए गौरव की बात है । नवनीत पडरौना ब्लॉक के शुकुलपट्टी और कृष्णानन्द हाटा नगर के रहने वाले हैं । दोनों युवाओं ने इस अवसर के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत को युवाओं को ऐसे अवसर और मंच उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।
चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…
प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…