News Addaa WhatsApp Group Join करें

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 20, 2026  |  4:40 PM

131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन WhatsApp
Responsive image

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स के लिए कुशीनगर के दो युवाओं का चयन हुआ है।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

देशभर से चयनित 30 युवाओं में कुशीनगर के कृष्णानन्द जायसवाल और नवनीत पाण्डेय का नाम भी शामिल है। दोनों युवा इन दिनों कर्नाटक के बादामी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में रॉक क्लाइम्बिंग की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रॉक क्लाइम्बिंग की तकनीक, सुरक्षा उपायों, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और साहसिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के दो युवाओं का चयन जिले के लिए गौरव की बात है। नवनीत पडरौना ब्लॉक के शुकुलपट्टी गांव के निवासी हैं, जबकि कृष्णानन्द हाटा नगर के रहने वाले हैं। दोनों युवाओं ने इस अवसर के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत का आभार व्यक्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking