News Addaa WhatsApp Group

बहादुरपुर : अफवाहों पर नहीं दे ध्यान,शांति पूर्वक माहौल में मनाए त्यौहार : अनुराग शर्मा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 30, 2025  |  2:58 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर : अफवाहों पर नहीं दे ध्यान,शांति पूर्वक माहौल में मनाए त्यौहार : अनुराग शर्मा

कुशीनगर । कोई भी त्यौहार आपसी भाईचारा,और शांति , सद्भावना का पैगाम को लेकर आता है,इस लिए हम सभी को त्यौहारों को मिल जुल कर एक दूसरे को संपन्न कराने में आगे रहना चाहिए।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

उक्त विचार तरयासुजान थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बहादुरपुर के ग्राम सभा सलेमगढ़ के मियां टोला में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग कुमार शर्मा ने आगामी त्यौहार मुहर्रम को दृष्टिगत आम आवाम से संवाद स्थापित कर शांति,सद्भाव,और आपसी भाईचारे के माहौल में त्यौहारों के मानने की अपील करते हुए कही।वही उपस्थित लोगों से जानकारियां साझा करते हुए त्यौहार को शांति सुरक्षा के माहौल में मानने के लिए ट्रिप्स भी बताया।

बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आगामी मोहर्रम त्योहार के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु सोमवार को पुलिस चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पीस कमेटी की बैठक आहूत किया गया।जिसमें धर्मगुरुओं, प्रबुद्ध नागरिकों और सम्मानित व्यक्तियों से सुझाव,जानकारियां हासिल करते हुए चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग कुमार शर्मा ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखना है। इस दौरान धर्मगुरुओं और नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग करने की अपील भी किया।

पीस कमेटी की बैठक में आम लोगों के बीच अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना से बचने के लिए जागरूकता पर बल दिया जाए। तरयासुजान पुलिस चौबीस घंटे आपके साथ खड़ी है,किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रह कर उसकी सच्चाई को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी,कर्मचारी से प्राप्त करे साथ ही जानकारियां साझा करें। जनपद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि त्योहार के आयोजन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी समुदाय मिलजुलकर उत्सव का आनंद लें।

पीस कमेटी की बैठक मियांटोला के अतिरिक्त हफुआ चतुर्भुज, हफुआ बलिराम,बहादुरपुर में भी आयोजित हुआ जिसमे बड़ी संख्या में सभी सम्प्रदाय के अगुआ ,वरिष्ठ जन,आम आवाम उपस्थित हो कर प्रशाशन को सहयोग करने की बात कही।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking