News Addaa WhatsApp Group

बहादुरपुर : दिन के उजाले में मन्दिर परिसर से मोटर साइकिल चोरी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 2, 2025  |  11:35 AM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर : दिन के उजाले में मन्दिर परिसर से मोटर साइकिल चोरी

बहादुरपुर : दिन के उजाले में मन्दिर परिसर से मोटर साइकिल चोरी

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर । सीमावर्ती बाजारों में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। रविवार को दिन के उजाले में पुलिस चौकी बहादुरपुर क्षेत्र के उत्तर प्रदेश बिहार के सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में स्थित शिव मंदिर परिसर में खड़ी मोटर साइकिल को शाम पांच बजे अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया है। वाहन स्वामी स्थानीय पुलिस चौकी के देर शाम आवेदन पत्र सौंपा दिया, चौकी पर मौजूद दीवान जी ने आश्वासन की दवा पीला दिया हैं। आए दिन चौकी क्षेत्र से इस प्रकार का अपराध आम हो चला है।

बताते चले कि बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कस्बा सलेमगढ़ निवासी अजय पुत्र गाड़ बाबू अपनी मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स को मंदिर परिसर में खड़ा कर बगल ने स्थित अपने आवास में चले गए,जब वह बाहर निकले तो मोटर साइकिल गायब थी,उन्होंने अगल बगल काफी तलाश किया लेकिन उक्त वाहन के विषय में कोई जानकारी नहीं हुई। उन्होंने देर शाम मोटर साइकिल को चोरी हो जाने की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी बहादुरपुर पर दिया। वहां पर मौजूद दीवान जी ने दो दिन का समय मोटर साइकिल ढूंढने का लिया,फिर वही आश्वासन का दावा पीला कर बिदा कर दिया।

जानकारी रहे की आज के समय में सीमावर्ती बाजारों में इस प्रकार की घटनाएं आम हो चली हैं और चोरों का हौसला बुलंद होता जा रहा है।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking