News Addaa WhatsApp Group

बहादुरपुर: नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर ट्रॉली, पुलिस ने दो वाहन किए सीज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 16, 2025  |  9:40 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर: नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर ट्रॉली, पुलिस ने दो वाहन किए सीज
  • बहादुरपुर चौकी क्षेत्र में कार्रवाई, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई सख्त

कुशीनगर। तरया सुजान क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर चौकी के पास सोमवार को पुलिस ने दो मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर लिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों ट्रैक्टर नाबालिग किशोरों द्वारा चलाए जा रहे थे, जिससे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

यह कार्रवाई थाना तरया सुजान के प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा व उनकी टीम द्वारा की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को तत्काल सीज किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क पर सुरक्षा की अनदेखी बनी खतरा

नाबालिगों द्वारा भारी वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और इससे आमजन की सुरक्षा को बड़ा खतरा उत्पन्न होता है। 

पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस ने वाहन स्वामियों और अभिभावकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नाबालिगों को ट्रैक्टर या अन्य भारी वाहन न चलाने दें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सीज किए गए ट्रैक्टरों के मालिकों से पूछताछ जारी है।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking