News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 26, 2026  |  4:49 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के बूथ संख्या-157 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी पवन राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर 2014 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए समाज की सकारात्मक पहल, जनभागीदारी और प्रेरणादायक कार्यों को नई पहचान मिलती है तथा लोगों से जुड़ने और समाज को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्राप्त होता है।

इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक जयनाथ गुप्ता, बूथ अध्यक्ष विद्यासागर वर्मा, रामाश्रय चौहान, गौरी सिंह, कन्हैया कुशवाहा, सूर्यदेव गौड़, दुर्गेश जायसवाल, अमरपाल खरवार, जगदीश सिंह, मुन्ना सिंह, सुरेंद्र गौड़, त्रिवेणी चौहान, सौरभ सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking