News Addaa WhatsApp Group

भाजपा उम्मीदवार सुप्रियमय मालवीय एवं निर्मला सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 17, 2024  |  7:39 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा उम्मीदवार सुप्रियमय मालवीय एवं निर्मला सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

खड्डा/कुशीनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा में गुरुवार को भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी सुप्रियमय मालवीय निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू ने जीत दर्ज कराई है। छितौनी सहकारी समिति में भाजपा उम्मीदवार निर्मला सिंह निर्विरोध चेयरमैन बनीं हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

गुरुवार को तय चुनाव के बीच भाजपा उम्मीदवार एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुप्रियमय मालवीय को प्रवंध समिति के सदस्यों ने निर्विरोध चेयरमैन बना दिया। चेयरमैन पद को कोई अन्य उम्मीदवार नहीं होने से निर्वाचन अधिकारी श्रीमती उषा पाल ने उन्हें चेयरमैन का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों को मैदान में होने के नाते चुनाव कराया गया जिसमें विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू को 8 मत जबकि दूसरे महिला उम्मीदवार श्रीमती नीतू सिंह को 4 मत मिले। इस प्रकार सर्वाधिक मत पाने वाले विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार छितौनी सहकारी गन्ना विकास समिति से भाजपा प्रत्याशी निर्मला सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, भाजपा नेता आलोक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, ध्रुव नारायण यादव, पूर्व चेयरमैन किशुना यादव, सुकुरूल्लाह अंसारी, राधेश्याम तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, अजय गोविन्द राव शिशु, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र, मनोज जायसवाल, अमरचंद मद्धेशिया, बबलू जायसवाल पूर्व प्रधान मुन्ना यादव, मार्कण्डेय मिश्रा, अवनीन्द्र गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि आदि ने माला पहनाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking