News Addaa WhatsApp Group Join करें

आरक्षण के कोटे में वर्गीकरण को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Aug 21, 2024  |  4:14 PM

122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आरक्षण के कोटे में वर्गीकरण को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में भेदभाव एवं कोटे में कोटा लागू करने को लेकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अयोध्या भाई ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अहिरौली बाजार थाने के प्रभारी रवि कुमार राय को सौंपा।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

अपने कई दर्जन समर्थकों के साथ भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई ने अहरौली बाजार थाने में पैदल मार्च कर कार्यकर्ताओं के साथ अपना विरोध जताया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्थानीय थाना प्रभारी को सौंप कर आरक्षण , अनूसूचित जातियों के उत्पीड़न,संवैधानिक पदों से वंचित करना तथा क्रिमिलेयर लागू करने को लेकर जारी व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।इस दौरान अयोध्या भाई ने कहा कि इस व्यवस्था से क्रिमिलेयर लागू कर अनुसूचित जाति जनजाति को संवैधानिक पदों से वंचित कर दिया जाएगा और आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। अनुसूचित जातियों और जनजातियों के ऊपर अत्याचार और उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है जिससे समाज के इस कमजोरी तबके के लोगों को संवैधानिक पदों से हटाया भी जा रहा है।

इस अवसर पर भीम आर्मी के कई दर्जन कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking