News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर फिल्म सिटी के बैनर तले भोजपुरी फिल्म “सोनचिरईया” का हुआ शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  8:17 AM

1,661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर फिल्म सिटी के बैनर तले भोजपुरी फिल्म “सोनचिरईया” का हुआ शुभारम्भ

कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्रांतर्गत खेदनी गांव में भोजपुरी फिल्म “सोनचिरईया” का शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पूर्व कैबिनेट मंत्री के कर कमलों द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। श्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने फिल्म निर्माता कृष्णानंद त्रिपाठी एवं निर्देशक मिथिलेश निषाद तथा फिल्म के नायक प्रणव पांडे, नायिका तान्या मिश्रा और अन्य सह कलाकार सीमा, विक्रांत उपाध्याय, दिनेश आदि को भोजपुरी फिल्म सोनचिरईया कुशीनगर में बनाने के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएँ दिया। फिल्म निर्माता कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा भोजपुरी फिल्म शब्द सुनते ही मन में क्या आता है अश्लील गाने और उनके बेहूदापन शब्दों पर शरीर हिलाती नायिकायें। पिछले एक दशक में भोजपुरी जैसी मीठी भाषा की छवि जितनी अश्लील गानों और अश्लील दृश्यों और संवादों ने बिगाड़ी है उतना नुकसान शायद ही कभी इस भाषा को पहुंचा होगा। भोजपुरी से वास्तविक प्रेम करने वाले भोजपुरी के लाल अपनी मातृभाषा का यह अपमान कैसे देख पाते। इन्हीं बातों से क्षुब्ध होकर भोजपुरी की बिगड़ती छवि को बदलने के लिए भोजपुरी के लाल मिलकर कुछ ऐसा करने और बनाने की ठान चुके हैं जो भारत वर्ष में भोजपुरी की बिगड़ती छवि को एकाएक बदल देगा। साथ ही उन्होंने बताया भोजपुरी फिल्म सोनचिरईया की पृष्ठभूमि सामाजिक और पारिवारिक है। यह लोगों की आशाओं को पूरा करेगी,भोजपुरी फिल्म सोनचिरईया के शुभ मुहूर्त के अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अलाउद्दीन अंसारी, कृष्णलाल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, ऐनूल खान आदि तथा गांव और दूरदराज से आए तमाम लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद,...

राज पाठक/न्यूज़ अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो
ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो

दो दिन में जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त करने का एसडीएम ने दिया निर्देश…

नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद, टूटे तटबंध पर गरजे—‘युद्धस्तर पर बंद करो कटान’
नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद, टूटे तटबंध पर गरजे—‘युद्धस्तर पर बंद करो कटान’

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बांटी राहत सामग्री; बोले—संकट की घड़ी में…

दिव्यांग को तहसील में बैठा देख रुके एसडीएम, पहले सुनी फरियाद फिर अपनी गाड़ी से भेजे गांव
दिव्यांग को तहसील में बैठा देख रुके एसडीएम, पहले सुनी फरियाद फिर अपनी गाड़ी से भेजे गांव

हाटा, कुशीनगर। तहसील परिसर में गुरुवार को उस समय मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking