कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में गुरुवार 14सितम्बर को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय की अध्यक्षता में शिक्षक व छात्रों द्वारा समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया l इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान से जुड़ी है l कोई भी देश अपनी पहचान को तभी क़ायम रख सकता है, ज़ब उसकी अपनी निज भाषा हो l आजादी के बाद के समय से हिंदी आम जन की भाषा होने के कारण गाँधी सहित अधिकांश नेताओं ने आजादी के बाद हिंदी को ही राष्ट्र भाषा बनाने का निर्णय लिया l आज हिंदी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है l इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य इम्तेयाज अहमद खान, शम्भू राव, सुरेश प्रसाद गुप्त, शम्भूशरण श्रीवास्तव,अनिल कुमार एवं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीप सिंह ने किया l
इस दौरान सूर्य प्रकाश, अरविन्द राव, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, हरिकेश सिंह, रमेश प्रसाद, राजेश राम, जमीर अहमद, अमरजीत मिश्र, उपेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, कृष्ण मोहन राव, शिवानंद धर दुबे, मनिंद्र त्रिपाठी, सुरेश राव, अखिलानंद तिवारी, नेहा तिवारी, चित्रांश कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षक व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…