उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर के 17 शहरों के 217 लोकेशन में फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है. एक आधिकारिक बयान में, सरकार की तरफ से कहा गया है कि इन स्थानों में ग्रामीण और शहरी स्थान शामिल होंगे. ANI की खबर के मुताबिक, बड़े शहरों में दो जगहों पर फ्री वाईफाई लगाया जाएगा जबकि छोटे शहरों में एक लोकेशन पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. यह सारे 17 शहर नगर निगम वाले शहर हैं.
खबर के मुताबिक, जिन शहरों में Wifi लगाया जाएगा उनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद शामिल हैं. राज्य सरकार ने आगे कहा कि बस स्टैंड, कोर्ट, रेलवे स्टेशन, ब्लॉक और रजिस्ट्रार कार्यालय जैसी जगहों पर यह सुविधा होगी. बता दें, सरकार पहले से भी राज्य में कई लोकेशन पर फ्री वाईफाई सर्विस दे रही है. जहां कहीं भी इसमें दिक्कत या परेशानी है, उसे ठीक करने के ऑर्डर भी दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की मीटिंग में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें कई विभागों के प्रस्ताव हैं. अयोध्या के संबंधित तीन, लोक निर्माण विभाग से एक प्रस्ताव भी शामिल है. अयोध्या-अकबरपुर बसखारी रूट 115.18 करोड़ की लागत से तैयार होगा.
खबर के मुताबिक, एक और प्रस्ताव में 13.5 किलोमीटर की सड़क परियोजना भी है. इस पर 132.87 करोड़ रुपए खर्च होंगे. माया बाजार के पास घनी आबादी से बचने के लिए 3 किलोमीटर बाई पास बनाने का भी प्रपोजल दिया जा रहा है. इसको तैयार करने में 61.33 करोड़ की लागत आएगी.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…