News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी सरकार की बड़ी सौगात, UP के इन 17 जिलों में मिलेगा फ्री Wi-Fi!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2021  |  1:27 PM

1,405 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार की बड़ी सौगात, UP के इन 17 जिलों में मिलेगा फ्री Wi-Fi!

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर के 17 शहरों के 217 लोकेशन में फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है. एक आधिकारिक बयान में, सरकार की तरफ से कहा गया है कि इन स्थानों में ग्रामीण और शहरी स्थान शामिल होंगे. ANI की खबर के मुताबिक, बड़े शहरों में दो जगहों पर फ्री वाईफाई लगाया जाएगा जबकि छोटे शहरों में एक लोकेशन पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. यह सारे 17 शहर नगर निगम वाले शहर हैं.

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

यूपी के इन शहरों में होगी Free WiFi की सुविधा

खबर के मुताबिक, जिन शहरों में Wifi लगाया जाएगा उनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद शामिल हैं. राज्य सरकार ने आगे कहा कि बस स्टैंड, कोर्ट, रेलवे स्टेशन, ब्लॉक और रजिस्ट्रार कार्यालय जैसी जगहों पर यह सुविधा होगी. बता दें, सरकार पहले से भी राज्य में कई लोकेशन पर फ्री वाईफाई सर्विस दे रही है. जहां कहीं भी इसमें दिक्कत या परेशानी है, उसे ठीक करने के ऑर्डर भी दिए गए हैं.

सरकार ने किए कई प्रस्ताव मंजूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की मीटिंग में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें कई विभागों के प्रस्ताव हैं. अयोध्या के संबंधित तीन, लोक निर्माण विभाग से एक प्रस्ताव भी शामिल है. अयोध्या-अकबरपुर बसखारी रूट 115.18 करोड़ की लागत से तैयार होगा.

खबर के मुताबिक, एक और प्रस्ताव में 13.5 किलोमीटर की सड़क परियोजना भी है. इस पर 132.87 करोड़ रुपए खर्च होंगे. माया बाजार के पास घनी आबादी से बचने के लिए 3 किलोमीटर बाई पास बनाने का भी प्रपोजल दिया जा रहा है. इसको तैयार करने में 61.33 करोड़ की लागत आएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking