हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के बाघनाथ तिराहा स्थित मंगलम मैरेज हाल में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 04/02/2023 दिन शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में दो सत्रों में होगी।
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि एमएलसी/क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व समापन अवसर के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद रमापतिराम त्रिपाठी होगें। जिला कार्यसमिति के बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व व वर्तमान विधायक, ब्लाक प्रमुख,मण्डल अध्यक्ष,सभी मोर्चों के अध्यक्ष,नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष,जिले में रहने वाले पदाधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री राणा प्रताप राव ने दी है।
Advertisement
