News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह को ऐसे ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, ये है खास तैयारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 21, 2022  |  10:22 AM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह को ऐसे ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, ये है खास तैयारी

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की तैयारी अंतिम पड़ाव में है. 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के सीएम बनने जा रहे हैं. बीजेपी ने मौके को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं. योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में संविधान की शपथ लेंगे. योगी सरकार के शपथ ग्रहण का मेगा प्लान बनकर तैयार हो चुका है.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

प्रत्येक क्षेत्र से 2 कार्यकर्ताओं को 24 घंटे पहले आने के निर्देश: दरअसल, यूपी बीजेपी ने प्रदेश के सभी जिलों को शपथ ग्रहण को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं. इस कार्यक्रम में प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम 2 कार्यकर्ताओं को 24 घंटे पहले आने के लिए कहा गया है. इसके अलावा सांसद, विधायक, महापौर, चेयरमैन की सूची तैयार कर लखनऊ भेजने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों के आने-जाने की व्यवस्था सांसद, विधायक और पार्टी की तरफ से कराने के निर्देश दिए गए हैं.

साधु संतों के साथ डॉक्टर इंजीनियर, साहित्यकार भी होंगे शामिल: योगी 2.0 सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में साधु संतों के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, समाजसेवी भी शामिल होंगे. सभी जिले से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी में पार्टी का झंडा लगाकर पहुंचेंगे. इसके साथ ही प्रत्येक जिला मुख्यालय और बाजारों में होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

शपथ ग्रहण से पहले होगी मंदिरों में पूजा-पाठ की जाएगी: शपथ ग्रहण में आने से पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिरों में पूजा-पाठ की जाएगी. प्रत्येक क्षेत्र से 2 कार्यकर्ताओं को 24 घंटे पूर्व 24 मार्च को ही लखनऊ पहुंच जाएंगे. इसके साथ ही प्रत्येक जिला, प्रत्येक मंडल प्रत्येक शक्ति केंद्र से कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है. बीजेपी जिला अध्यक्षों को आने वाले सभी लोगों की सूची बनाकर भेजने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.

25 मार्च को शपथ लेगें योगी आदित्यनाथ: दरअसल, बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में संविधान की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है.

2024 के तैयारी की दिखेगी छाप: पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के 2024 के इलेक्शन की छाप यूपी सरकार के शपथ ग्रहण में दिखेगी. मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण बैठाने की तैयारी है. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. इनके अलावा केंद्रीय कैबिनेट से लेकर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking