News Addaa WhatsApp Group Join करें

विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा- मंत्री सतीश शर्मा

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 5, 2024  |  5:32 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा- मंत्री सतीश शर्मा

कप्तानगंज/कुशीनगर। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी है। हमारी सरकारें अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है।जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा,उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा, विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी। 1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी,तब पार्टी का उपहास किया जाता था। लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

उक्त बातें सूबे के खाद्य रशद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने गुरुवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगा। यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है। भाजपा का सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। मिस्ड कॉल, क्यू आर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता गृहण कर सकता है।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंची है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान,सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक मनीष जयसवाल,पी एन पाठक,विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा,डा.असीम राय,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking