News Addaa WhatsApp Group

BJP Kushinagar/कुशीनगर: सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी का जन्म दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2021  |  5:57 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Kushinagar/कुशीनगर: सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी का जन्म दिवस

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला, मण्डल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपाइयों ने अटल जी को पूरे शिद्दत से याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि पार्टी द्वारा जनपद के सभी विधानसभाओं के 34 मण्डल 432 शक्ति केंद्र 3002 बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान व्यक्तित्व सदियों में कभी पैदा होते हैं।

देवरिया कसया सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र ने कहा कवि हृदय, धाराप्रभाव वक्ता, विचारवान लेखक, धारदार पत्रकार, भावुक जननायक, संगठन के शिल्पी एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण संपूर्ण व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेई। इस अवसर पर देवरिया कसया सहकारी बैंक चेयरमैन लल्लन मिश्र, हाटा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, अवधेश प्रताप सिंह,सुदर्शन पाल, विवेकानंद शुक्ल,विश्वरंजन कुमार आनन्द, अमित राय, मार्कण्डेय शाही,केशवनाथ उपाध्याय, रमेश मिश्र,छेदी मिश्र,धनन्जय तिवारी, भीखम प्रसाद, सर्वेश पाठक,मनीष चौधरी,सरवन यादव,नूतन दूबे आदि मौजूद रहे।

खन्वार शक्ति केंद्र में अटल जयंती पर स्कूली बच्चों को कापी,कलम वितरण और स्वच्छता कार्यक्रम में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा भारतीय राजनीति में शुचिता एवं सुशासन की पुनर्स्थापना का श्रेय यदि किसी को दिया जा सकता है तो वे अटल बिहारी ही हैं। उन्होंने राजनीतिक जीवन भी किसी तपस्वी की भांति ही जिया है, वे सच्चे मायनों में कर्मयोगी थे।इस अवसर पर शिव प्रसाद चौहान,सोनू पाण्डेय राष्ट्रवादी,प्रभु गुप्ता,गोरख गुप्ता, राजेश पटेल, अशोक तिवारी,दिशान्त तिवारी,बब्बन गुप्ता,राकेट शर्मा,प्रेम किशोर शुक्ल, जहीर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking