कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिशन मोड में है। जहां संगठन के शीर्ष नेता लगातार बेठके कर संगठन की निचली कड़ी को सक्रिय और मजबूत कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार के मंत्री एक के बाद एक जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के इन्हीं रणनीतियों के तहत पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल शनिवार से तीन दिवसीय प्रवास पर हैं।
भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द के अनुसार श्री शुक्ल इस दौरान जनपद के सातों विधानसभाओं के सभी चौंतीस मण्डलों में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी और सभी मोर्चों के मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को हाटा और रामकोला विधानसभा के दस मण्डलों की बैठक सुकरौली,हाटा,मोतीचक, रामकोला और कप्तानगंज में सम्पन्न हुई। इसी क्रम में रविवार 05 दिसम्बर को कुशीनगर विधानसभा के कुशीनगर व कसया देहात मण्डल की बैठक विड़ला धर्मशाला कुशीनगर में,साखोपार, टेकुआटार व कुबेर स्थान मण्डल की बैठक जानकीनगर शिव मंदिर में, पडरौना विधानसभा के पडरौना नगर, पडरौना देहात और कठकुईयां मण्डल की बैठक रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में, पिपरा बाजार व विशुनपुरा मण्डल की बैठक ब्लाक सभागार मंशाछापर में होगी। सोमवार 06 दिसम्बर को फाजिलनगर विधानसभा के फाजिलनगर व चौरा मण्डल की बैठक ब्लाक सभागार फाजिलनगर में तथा पटहेरवा में तुर्कपट्टी व पटहेरवा मण्डल की बैठक होगी। इसी प्रकार तमकुहीराज विधानसभा के तमकुहीराज व तरया मण्डल ब्लाक सभागार तमकुहीराज,सेवरही व सिसवा नाहर मण्डल की बैठक सेवरही ब्लाक सभागार में और अमवा दीगर तथा दुदहीं मण्डल की बैठक दुदही ब्लाक सभागार में आयोजित है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…