News Addaa WhatsApp Group

बीजेपी विधायक ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, पांच साल में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी, VIDEO

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2022  |  10:51 AM

972 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीजेपी विधायक ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, पांच साल में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी, VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) विधानसभा के वर्तमान एमएलए भूपेश चौबे (Bhupesh Chaubey) ने अपने क्षेत्र में 5 साल नहीं काम करने के लिए कुर्सी पर चढ़कर कान पकड़ कर माफी मांगी है. इतना ही नहीं, कुर्सी पर चढ़कर उठक-बैठक भी की है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है.

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

मामला ये है कि इस विधानसभा में 7 मार्च को मतदान होना है. जिसके लिए तमाम नेता अपने अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी के विधायक और प्रत्याशी भूपेश चौबे (Bhupesh Chaubey) ने जनता को ज़रा हटके स्टाइल में माफी मांगी है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश चौबे ने कुर्सी पर खड़े हो गए और अपने कान पकड़ लिए. इसके बाद उन्होंने कुर्सी पर ही उठक-बैठक करते हुए पांच साल में उनसे हुई गलतियों की जनता से माफी मांगी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भूपेश चौबे ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि जिस तरह से 2017 के चुनाव में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया उसी तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद मिले.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking