फाजिलनगर/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन था। तीन मार्च को यूपी के 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के एक दिन पहले कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर मंगलवार को सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया। इस सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की बीजेपी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्या खुलकर उनके समर्थन में आ गईं। इतना ही नहीं संघमित्रा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उन्हें घेरने का आरोप लगाते हुए फाजिलनगर की महिलाओं से अपने पिता को वोट देने की अपील की।
— News Addaa (@news_addaa) March 1, 2022
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम फाजिलनगर के गोड़रिया नामक स्थान पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट होने लगी। पत्थर चले और कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्या मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। दूसरी तरफ, आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता भी तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नुनियापट्टी चौराहे पर सड़क जाम करने लगे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…