News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोलेरो में छुपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, जटहां बाजार पुलिस की सटीक दबिश, 5.60 लाख की बरामदगी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 6, 2025  |  7:55 PM

238 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोलेरो में छुपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, जटहां बाजार पुलिस की सटीक दबिश, 5.60 लाख की बरामदगी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जटहां बाजार पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद माल और वाहन की कुल कीमत लगभग ₹5 लाख 60 हजार आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बताते चलें कि जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना जटहां बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन UP32BN6443 को रोककर तलाशी ली।
तलाशी में वाहन के भीतर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 11 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन समेत शराब जब्त कर मु0अ0सं0 166/2025 के तहत मामला दर्ज किया है। बरामदगी का विवरण में
8 PM (पेटी) 10 पेटी (कुल 48 पाउच) —
रॉयल स्टैग 1 पेटी (12 बोतल) —
बोलेरो वाहन (UP32BN6443) 1 अदद ₹5,00,000
कुल कीमत — लगभग ₹5,60,000, (शराब की अनुमानित कीमत ₹60,000 + वाहन ₹5,00,000) बताई जा रही हैं।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, थाना जटहां बाजार,उपनिरीक्षक देवब्रत यादव, कांस्टेबल सर्वेश कुमार, थाना जटहां बाजार शामिल रहे।
जटहां बाजार पुलिस की इस कार्रवाई ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में की गई इस बरामदगी से क्षेत्र में कानून का सख्त संदेश गया है कि अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking