News Addaa WhatsApp Group

Breaking: धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया संन्‍यास!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2020  |  3:18 PM

1,032 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Breaking: धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया संन्‍यास!

नई दिल्‍ली | एमएस धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है. हालांकि वह आईपीएल के इस सीजन में खेलते नजर आएंगे. रैना ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करने अपने संन्‍यास की घोषणा की. रैना ने लिखा कि माही आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था. पूरे दिल से गर्व के साथ मैं इस यात्रा में आपसे जुड़ना चाहता हूं. रैना ने लिखा कि शुक्रिया भारत.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

सुरेश रैना का करियर

भारत के सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर्स में से एक माने जाने वाले रैना ने 30 जुलाई 2005 श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था. उन्‍होंने भारत की तरफ से 18 टेस्‍ट, 226 वनडे, और 78 टी20 मैच खेले. उनके नाम 768 टेस्‍ट रन है, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक है. वहीं 226 वनडे मैचों में रैन ने 5 हजार 616 रन जड़े, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक है. 78 टी20 मैचों में रैना के नाम 1605 रन है, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है. उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उनके नाम 13 टेस्‍ट विकेट, 36 वनडे और 13 टी20 विकेट है.
लंबे समय से थे टीम से बाहर
रैना लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. उन्‍होंने 17 जुलाई 2018 को इंग्‍लैंड के खिलाफ लीड्स वनडे के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था.

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking