News Addaa WhatsApp Group

रिश्वत लेते रंगे हाथ घूसखोर कानूनगो गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2023  |  4:43 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रिश्वत लेते रंगे हाथ घूसखोर कानूनगो गिरफ्तार
देवरिया । एंटी करप्शन टीम इकाई गोरखपुर ने घुस लेते रंगे हाथ कानूनगो को उस समय दबोचा है जब वह सरकारी आवास में शिकायतकर्ता से पच्चीस हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो, शिकायतकर्ता  इन्द्रेश कुमार गुप्ता पुत्र  राम अशीष गुप्ता निवासी ग्राम खडाइच थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के जमीन के पैमाइश पूर्ण होने के उपरांत शिकायतकर्ता के जमीन पर सरकारी पत्थल नसल उखाड़ कर फेंक दिये जाने की शिकायत उप जिलाधिकारी सदर जनपद देवरिया को की गयी थी। जिस पर उप जिलाधिकारी  द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके संबंध में जोखन प्रसाद राजस्व निरीक्षिक क्षेत्र महुताडीह तहसील सदर जनपद देवरिया द्वारा रिपोर्ट कर आवश्यक कार्यवाही करना था। जिसके क्रम में शिकायतकर्ता इन्द्रेश कुमार गुप्ता से उसके जमीन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद द्वारा 50,000/- रुपये की मांग की गयी थी । काफी अनुनय विनय के पश्चात् 25,000/- रुपये लेकर काम शुरु करने की बात की गयी थी एवं 25,000/- रुपये काम होने के उपरांत देना सुनिश्चित हुआ। जिसके क्रम में मंगलवार को समय 12.50 बजे शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए एण्टी करप्शन गोरखपुर की टीम प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव, निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित,निरीक्षक सुबोध कुमार, उप निरीक्षक विजय नारायण प्रधान, चद्रभान वर्मा, चंद्रभान मिश्र,दिलीप कुमार,पंकज मौर्या, रूपेश कुमार सिंह द्वारा तहसील सदर परिसर में स्थित सरकारी आवास पर 25,000/- रुपया रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद को लोकसेवक साक्षीगण के समक्ष रंगेहाथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली जनपद देवरिया में धारा 7 अ0नि0अधि0 के तहत् विधिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking