खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर निवासी एक कामगार 35 वर्षीय युवक की मस्तिष्क घात होने से मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में हां- हाकार मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर निवासी मेराज अंसारी पुत्र फारूक 35 वर्ष एक साल पहले से घर से निकलकर रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में सिलाई का काम करने गया था। परिजनों के अनुसार रविवार को काम के दौरान उसे मस्तिष्क घात हो गया और उनकी मृत्यु हो गई। सऊदी में जानने वाले लोगों ने रविवार को उसके घर पर सूचना दी तो घर पर कोहराम मच गया। पत्नी सहित एक लड़का और दो लड़कियों का रो- रोकर बुरा हाल है। इकलौते पुत्र की मौत से पिता फारूक गहरे सदमे में हैं।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…