News Addaa WhatsApp Group

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा जगह जगह भ्रमण कर बाटे कम्बल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 24, 2022  |  2:18 PM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा जगह जगह भ्रमण कर बाटे कम्बल

कुशीनगर। बढ़ती हुई ठंड के साथ जरूरतमंदों की दुश्वारियाँ भी बढ़ गयी है। गर्मी के दिनों को आम जन जैसे तैसे काट लेता है परंतु बात जब ठंड की आती है तो अच्छे अच्छे पस्त नजर आते हैं। ऐसे में जो असहाय हैं उनकी कहानी को शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है। इन असहायों की मदद हेतु कुशीनगर जनपद में क्रियाशील नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा जगह जगह भ्रमण कर जरूरतमंदों को राहत दिलाने के उद्देश्य से कम्बल भेंट का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं.10 बाल्मीकिनगर के पश्चिमी टोले पर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जरूरतमंदों को कम्बल भेंट किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद प्रिंटिंग प्रेस कसया के रजनीश श्रीवास्तव, सीए अंजनी नंदन सिंह, प्रधानाध्यपिका बिंदु सिंह, मिनी जायसवाल, पूर्व प्रधान सत्य नारायण गोंड, राहुल यादव, मंजीत पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष इन्द्र मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित जरूरतमंद व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking