News Addaa WhatsApp Group Join करें

छह साल बाद कानून के शिकंजे में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर जावेद,पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2025  |  6:52 PM

401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छह साल बाद कानून के शिकंजे में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर जावेद,पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पटहेरवा थाना पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बीते छह वर्षों से फरार चल रहे आधा दर्जन संगीन मुकदमों में वांछित तथा 25 हजार रुपये के इनामिया शातिर पशु तस्कर जावेद को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित अभियुक्तों,वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

पुलिस के अनुसार थाना पटहेरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 342/2019, धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र अनीस, निवासी मकान नंबर 578 पिलोखड़ी रोड श्यामनगर, थाना लिसाड़ीगेट, जनपद मेरठ, लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। गुरुवार को सटीक सूचना के आधार पर पटहेरवा पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहते हैं,थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र का कहना है कि “जनपद कुशीनगर में पशु तस्करी और संगठित अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। छह वर्षों से फरार चल रहा 25 हजार का इनामिया अपराधी कानून से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पटहेरवा पुलिस की सतर्कता और लगातार दबाव के चलते आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे शातिर अपराधियों के लिए अब जनपद में कोई जगह नहीं है। आगे भी पशु तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”।

यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कुशीनगर सहित मेरठ, आगरा, चंदौली एवं जौनपुर जनपदों में पशु तस्करी, पशु क्रूरता, मारपीट व अन्य आपराधिक धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में विनय कुमार मिश्र थानाध्यक्ष, थाना पटहेरवा ,वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिराम सिंह यादव,उप निरीक्षक श्रवण कुमार, उप निरीक्षक धीरेन्द्र वर्मा,आरक्षी अमित कुमार,आरक्षी अल्तमस रोल अहम रही।पटहेरवा पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करी में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking