मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन/माल्यार्पण किया गया। छात्र एवं छात्राओं के द्वारा मीना (काल्पनिक पात्र) का जन्मदिन पूरे उमंग,जोश एवं उत्साह के साथ केक काटकर मनाया गया।
छात्र एवं छात्राओं के द्वारा बालिकाओं एवं नारी शक्ति से संबंधित शिक्षा,बाल विवाह,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,समाज में उनकी भूमिका आदि बिन्दुओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । छात्र एवं छात्राओं के द्वारा मीना मंच से संबंधित कविता, स्लोगन, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता करायी गई। प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ने छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित मीना मंच उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा ,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी मंच है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं को बताया कि मीना मंच में मीना नाम की एक काल्पनिक बच्ची है । मीना बेहद जिज्ञासु,साहसी, बहादुर और सकारात्मक सोच वाली लड़की है जो अपनी सूझ-बूझ एवं कार्यशैली से सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास को चुनौती देती है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने मीना के चरित्र को जीवंत रखने एवं ग्रामीण अंचलों की बच्चियों को प्रेरित करने के लिए विद्यालयों में मीना मंच की स्थापना की ।
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…