News Addaa WhatsApp Group

छठ घाटों की सभी तैयारियां पूर्ण -अशोक निषाद चेयरमैन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 26, 2025  |  8:05 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छठ घाटों की सभी तैयारियां पूर्ण -अशोक निषाद चेयरमैन
  • सभी छठ को सजाने संवारने का कार्य पूर्ण

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद एवं एसडीएम रामवीर सिंह ने नगर पंचायत छितौनी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी छठ घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर कार्य में जुटे लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

खड्डा के उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह और छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने बौधी स्थान छठ घाट, पनियहवा चौराहे के समीप बने छठ घाट, छितौनी कस्बे में स्थित घाट सहित अन्य घाटों पर चल रहे बेदियों की रंगाई पुताई, सीढ़ियों के निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था, टेंट निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। चेयरमैन अशोक निषाद ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से ही सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, रंग रोगन, प्रकाश व्यवस्था को लेकर अनवरत कार्य हो रहा था। सभी छठ घाटों पर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

ब्रती महिलाओं को कोई परेशानी न हो, इसका काफी ख़्याल रखा गया है। चाय, पानी और अन्य जलपान की व्यवस्था भी किया गया है। इस दौरान राकेश निषाद, अजय साहनी सहित सभासद गण एवं स्थानीय जन मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking