खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी में बुधवार शाम को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अन्तर्गत नगर वासियों को कूड़ा प्रबंधन व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज गोविंद राव द्वारा गंदगी व खुले में शौच करने के वजह से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से विजुअल क्लिप दिखाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद ने कहा कि सभी को मिल जुलकर नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखा जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में सभासदगण व प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, छोटेलाल शर्मा, प्रमोद भारती, रुस्तम अली सुनील कुमार गुप्ता, दिलीप कुशवाहा, ईश्वर चंद्र कुशवाहा, अर्जुन साहनी, विजय कुमार उर्फ मुन्ना, खुशबूद्दीन अंसारी, अजय कनौजिया, सुरेंद्र मद्धेशिया, आलोक चौरसिया, रमेश निषाद स्वच्छ भारत मिशन कुशीनगर स्वच्छ भारत मिशन कुशीनगर के कम्प्यूटर आपरेटर सुधीर कुमार, नगर पंचायत कार्यालय छितौनी कम्प्यूटर आपरेटर क्रमशः प्रशांत कुमार मिश्रा, दीपू निषाद, ज्योति निषाद, कार्यालय सहायक उपेंद्र उपाध्याय, मुकेश निषाद, सफाई नायक गण क्रमशः भानु प्रसाद, जितेंद्र यादव, रविन्द्र चौहान, अवनीश सिंह, मंटू गिरी , सीमा यादव, दीपक गौतम, राहुल कश्यप,पंकज निषाद, विरेन्द्र, धर्मेन्द्र, निरंजन ,अनूप सहित सभी महिला व पुरुष सफाई कर्मियों के साथ क्षेत्र की नगरवासी उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…