News Addaa WhatsApp Group Join करें

छोटी गण्डक पर करोड़ों रुपए की लागत से बने पुल का एप्रोच निर्माण नहीं, विभाग पर खड़े हो रहे सवालिया निशान

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 3, 2025  |  11:25 AM

269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छोटी गण्डक पर करोड़ों रुपए की लागत से बने पुल का एप्रोच निर्माण नहीं, विभाग पर खड़े हो रहे सवालिया निशान WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के समीप रायपुर भैसही गांव के समीप बना है छोटी गंडक पर पुल
  • कारदायी संस्था पर उठ रहा सवालिया निशान
  • दर्जनो गांवों के लोगों का पुल निर्माण होने के बाद भी उठानी पड़ रही दुश्वारियां
  • कुशीनगर और महराजगंज जिले के की गांवों को जोड़ता है यह पुल
  • समाजसेवी लालबाबू कन्नौजिया ने उठाया पुल एप्रोच निर्माण कराने की मांग

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के रायपुर भैसहीं गांव के समीप दो जिलों को जोड़ने वाली छोटी गण्डक नदी पर करोड़ों की लागत से कुशीनगर के हिस्से में बने पुल का एप्रोच नहीं बनने से पुल पर आवागमन नहीं हो पाता है। लोक निर्माण विभाग कभी इस पुल पर देखने की जहमत नहीं उठाता। कुशीनगर एवं महराजगंज जिले का नदी पर बना यह पुल दोनों ओर के दर्जनों गांवों को जोड़ने एवं आवागमन की सुविधा के लिए बनाया गया है लेकिन सहूलियत एवं एप्रोच निर्माण की अनदेखी करने को लेकर विभाग पर सवाल खड़ा हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुल का एप्रोच एवं मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

छोटी गण्डक नदी पर कुशीनगर जिले के रायपुर भैसहीं, रायपुर, बलुअहीं, देवतहां, सहबजवा, सिसवनियां, बरवारतनपुर, अतरडीहा सहित दर्जनों गांवों एवं महराजगंज जिले के रनिहवा मझौवां, मुंडेरी, बन्नी ढाला सहित तमाम गांवों को जोड़ने एवं आवागमन की सुविधा के लिए छोटी गण्डक नदी पर करोड़ों रुपए की लागत से शासन ने पुल बनाने की मंजूरी दी और दोनों ज़िले के लोकनिर्माण विभाग ने इस पुल का सात- आठ वर्षों पूर्व निर्माण कराया।

गौरतलब है कि महराजगंज के हिस्से में पड़ने वाले पुल के एप्रोच को बनाकर आवागमन बहाल कराया लेकिन कुशीनगर के हिस्से में पड़े पुल का एप्रोच निर्माण नहीं कराया गया जिससे पुल से ठीक सटे बड़े गढ्ढे का रुप लेने से पुल निर्माण बेमतलब साबित हो रहा है और पुल निर्माण कराने वाले विभाग पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। वर्षों की मांग पर पुल बनने और उससे कोई आवागमन में राहत नहीं मिलने से दर्जनों गांवों के लोग दूसरे रास्ते सफर करने को मजबूर हैं। सवाल यह खड़ा होता है कि पुल के लिए जब एप्रोच अथवा रास्ता का निर्माण नहीं कराना था तो क्यों पुल बनाया गया अथवा सरकार का करोड़ों रुपए बेमतलब क्यों किया गया। खड्डा विकास खण्ड के नौगावां गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी लालबाबू कन्नौजिया ने पुल के एप्रोच निर्माण नहीं होने से लोगों को हो रही दुश्वारियों को लेकर विभाग पर सवाल खड़ा किया है और चेतावनी दी है कि एप्रोच निर्माण विभाग नहीं कराता है तो विरोध प्रदर्शन सहित जनप्रतिनिधियों से शिकायत किया जाएगा।

क्षेत्रीय अमर कृति पाण्डेय, देवतहां गांव के प्रधान विजय प्रताप, जंत्री कुशवाहा, अशोक गोंड, श्यामबली, अमर, बलुअहीं निवासी ओमप्रकाश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी आदि ने उक्त पुल का एप्रोच बनाए जाने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking