News Addaa WhatsApp Group

छोटी सी रकम की बचत से मिलता है दूरगामी लाभ -आर एम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 19, 2024  |  7:01 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छोटी सी रकम की बचत से मिलता है दूरगामी लाभ -आर एम
  • सतर्कता ही आपके बचत खाते की सुरक्षा है- संतोष कुमार
  • सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए बैंक खाता जरुरी- बीडीओ

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के धोधरही गाँव में शनिवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैक के वित्तीय समावेशन निधि के अन्तर्गत बड़ौदा यू पी बैक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुये आर एम मोहन सिंह ने कहा कि बैंक खाते में छोटी सी बचत करने से आगे चलकर बहुत बड़ा लाभ मिलता है । उन्होंने कहा कि 18 से 50 वर्ष उम्र तक के लोगों के लिए 20 रूपये में दो लाख का बीमा किया जाता है। इस दौरान लीड बैंक अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि बैंको मे जिनके खाते है वे साइबर क्राइम से बचें, साइबर क्राइम लालच देकर अपने जाल मेंं फंसाकर आपके खाते की जमा पूंजी पल भर में गायब कर देतें हैं।इसलिए सतर्कता रखें और सावधानी बरतें। अपने बचत खातों की जानकारी के लिए उसमें अपना मोबाइल नम्बर जोड़वा दें। ताकि जानकारी मिलती रहेगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और छोटी रकम से एक बड़ी पूंजी बनाने के लिए बैंकों में खाता अति आवश्यक है।

इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य, शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, सूरज त्रिवेदी,रविंद्र कुमार कनौजिया, दीपक यादव, पूजा, गायत्री देवी, रीमा देवी,अजोरिया,बालिका देवी तथा जादूगर आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking