News Addaa WhatsApp Group Join करें

चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 30, 2026  |  7:02 AM

270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन अधीक्षक एवं आरपीएफ की तत्परता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जानकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव निवासी राजेंद्र साहनी पुत्र शिवधर साहनी मुंबई से गोरखपुर किसी ट्रेन से पहुंचे थे। वहां से खड्डा आने के लिए वह बिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार हो गए। यह ट्रेन खड्डा रेलवे स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं करती है।

बताया जाता है कि ट्रेन के खड्डा स्टेशन से गुजरने के दौरान राजेंद्र जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन के गुजरने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को देखा और इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।

सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच आरपीएफ जवान सत्येन्द्र गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

आरपीएफ ने घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कप्तानगंज परमेश्वर कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस का खड्डा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इसके बावजूद युवक ट्रेन में सवार हो गया था और खड्डा स्टेशन पर उतरने का प्रयास कर घायल हो गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम को मौके पर भेजकर तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई गई तथा परिजनों को सूचना देकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking