तुर्कपट्टी/कुशीनगर।सोमवार देर शाम तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुदही क्षेत्र के धर्मपुर पर्वत, टोला पर्वत छपरा निवासी श्रीराम प्रसाद पुत्र रामदयाल प्रसाद रोजगार के सिलसिले में बाहर जाने के लिए घर से निकले थे। जब वे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो सिवान से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन शाम 7:30 बजे प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी। श्रीराम ने दौड़कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। श्रीराम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। अब घर में विधवा मां, पत्नी और नौ वर्षीय बेटा अमन बेसहारा हो गए हैं।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…