News Addaa WhatsApp Group

चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 23, 2025  |  7:34 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त सूचना के मुताबिक रविवार को अपराह्न जगदीशपुर चौराहे पर मौजूद पुलिस को मुखबिर के जरिए चोरी के बाइक के साथ एक अभियुक्त की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर अहिरौली बाजार पुलिस टीम तत्काल थाना क्षेत्र के गिदहाचक बैरिया प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचकर गम्भीरता पूर्वक बारीकी से छिप छिपाकर नजर रखना शुरू की तभी पुलिस बल के आने की आहट पाकर उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट करके भागने की कोशिश करने लगा। तभी वहां मौजूद पुलिस बल के द्वारा एक दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा गया तो वह व्यक्ति बातों को टाल मटोल करने लगा और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।जब पुलिस कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम दिनेश यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी लखिमा बताया।और यह भी बताया कि यह मोटर साइकिल जो मेरे पास है वह चोरी की है इसलिए मैं आप लोगों को देखकर डर गया था भागने का प्रयास कर रहा था।आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 की तमंचा 430 रूपये नगदी एक होण्डा साइन बाइक एक अदद मोबाईल रियल मी कम्पनी की बरामदगी की हुआ मोबाइल के बारे में पूछा गया तो उक्त मोबाइल को खुद का होना बताया। उक्त वाहन के संबंध में थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर में अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस ने अभियुक्त दिनेश उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार कांस्टेबल अनिल यादव गुड्डू राजभर शामिल रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking