News Addaa WhatsApp Group

रुला सकेंगी न ये गर्दिशें जमाने की

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 16, 2024  |  7:48 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रुला सकेंगी न ये गर्दिशें जमाने की

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर की साहित्यिक संस्था प्रभात साहित्य सेवा समिति की 376 वीं मासिक काव्य गोष्ठी कवि विनोद गुप्ता के आवास पर मंगलवार की शाम शायर अर्शी बस्तवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन किया। विनोद गुप्ता ने। काव्य गोष्ठी का आरम्भ सरस्वती वंदना से बेचू बीए से हुई ।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

“ज्ञान दे मां मान दे मां ,ऐसा कुछ वरदान दे मां”
इसके बाद इन्होंने यह रचना सुनाई–
“पीड़ा का अंबार ह्रदय में, किसको कैसे बताऊं”
कवि नूरुद्दीन नूर “न शिकवा है कोई न कोई गिला है
मुक्कदर में जो था वही तो मिला है।”
कवि कन्हैया लाल करुण ने यह सुनाया –
“अपनी जिद को ही ना सर्वोपरि कहिये
सबको ध्यान में रख परस्पर मिल रहिये।”
अमजद अली ने खूब सुनाया–
“हमे तो लूट लिया इन चुनाव वालों ने
उम्मीद वालों ने सियासी चालों ने।”
इसके बाद डॉ इम्तियाज़ समर-
“हम ये सुनते आए हैं कौल इक जमाने से
दूरियाँ नहीं रहती दूरियां मिटाने से।”
कवि विनोद गुप्ता ने यह सुनाया-
“गर्ज चरागों का मेरे घर को भी है मगर
खैरात का मैं तेल जलता कभी नहीं।”
अंत में अध्यक्ष अर्शी बस्तवी ने खूब सुनाया-
“रुला सकेंगी न ये गर्दिशें जमाने की
हमें गम में भी आदत है मुस्कुराने की”

इस मौके पर दिलीप कुमार, इस्लाम राइन, अखिलेश मिश्र, अंशु आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking