कुशीनगर । जिले में संविदा एएनएम की हुई भर्ती में अनियमितता पायी गई है। जांच में एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) और दो स्वास्थकर्मी दोषी पाए गए हैं।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।संविदा एएनएम की भर्ती लगभग छह माह पहले हुई थी। भर्ती में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत मिली तो जिलाधिकारी ने सीएमओ की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच कराई। जांच टीम को भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि समिति की जांच में पुष्टि हुई है कि भर्ती में चयन प्रक्रिया के नियमों का पालन नहीं किया गया है।
एसीएमओ व इससे जुड़े अन्य दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने एसीएमओ डा. जेएन सिंह, संविदाकर्मी सिद्धार्थ तिवारी, रितेश तिवारी पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। रविवार को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…