कुशीनगर । तस्करी के लिए बास की कोठ में पुआल से छिपा कर रखी गई,अवैध शराब की जखीरा के साथ एक अभियुक्त को पकड़ने में चौरा खास पुलिस को कामयाबी मिली है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना चौराखास पुलिस टीम द्वारा घुरना कुण्ड के पास बांस की कोठ में पुवाल से तस्करी हेतु छुपा कर रखी गयी 49 पेटी आफिसर च्वाईस व्हिस्की टेट्रा पैक, 34 पेटी 08 पीएम स्पेशल टेट्रा पैक,10 पेटी सोलमेट सुपेरियर व्हिस्की टेट्रा पैक (कुल 93 पेटी) प्रत्येक में 48-48 पीस प्रत्येक 180 एमएल (कुल लगभग 804 लीटर) अवैध अग्रेजी शराब (कुल कीमत करीब 325,320/- रुपये) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 220/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुधीर महतो पुत्र रामचन्द्र महतो निवासी कुकुरा थाना शिकारपुर जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार के रूप में हुआ है।
जरिए मुखबिर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति थाना चौराखास,उप निरीक्षक सुशील चौरसिया ,हे0का0 मारकण्डेय सिंह ,हे0का0 प्रेमनरायन वर्मा ,का0 संजय यादव ,का0 अश्वनी यादव ,का0 रामविलास बिन्द,का0 अनूप मिश्रा ,का0 राजन सरोज ,का0 नन्दकिशोर सिंह की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से उपरोक्त बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया है।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…