News Addaa WhatsApp Group Join करें

“खाने-पीने के सामान में छुपा ‘शराब’! 65 लाख की शराब की खेप पकड़ी, हाईटेक तस्करी गैंग का कसया पुलिस ने किया भंडाफोड़”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 24, 2026  |  6:56 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“खाने-पीने के सामान में छुपा ‘शराब’! 65 लाख की शराब की खेप पकड़ी, हाईटेक तस्करी गैंग का कसया पुलिस ने किया भंडाफोड़”

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच कसया पुलिस ने एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खाद्य सामग्रियों की आड़ में बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को पकड़ते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 204 पेटी शराब, चार वाहन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिनकी कुल कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक , सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुंदन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अंजाम दिया गया। चेकिंग के दौरान खुला तस्करी का बड़ा खेल ,दिनांक 24 अप्रैल 2026 को थाना कसया पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर खाद्य सामग्री से लदे कुछ वाहनों पर पड़ी। शक के आधार पर जब इन वाहनों की गहन तलाशी ली गई तो सभी हैरान रह गए। खाने-पीने के सामान के बीच बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई 204 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से एक मिनी ट्रक, एक पिकअप, एक डीसीएम और एक मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। जांच में सामने आया कि ये सभी वाहन शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रहे थे।

जानकारी रहे कि‘रेकी सिस्टम’ से चलता था पूरा नेटवर्क ,गिरफ्तार अभियुक्तों से हुई पूछताछ में इस गिरोह के काम करने का तरीका भी सामने आया। तस्करों ने बताया कि उनका एक संगठित नेटवर्क है, जो योजनाबद्ध तरीके से शराब की सप्लाई करता है। शराब को खाद्य सामग्रियों के बीच छिपाकर भेजा जाता था ताकि किसी को शक न हो।
इतना ही नहीं, पुलिस की नजर से बचने के लिए गिरोह का एक सदस्य मोटरसाइकिल से आगे-आगे चलता था और रास्ते की रेकी करता था। जैसे ही कहीं पुलिस चेकिंग की सूचना मिलती, पीछे आ रहे वाहनों को अलर्ट कर दिया जाता था। तस्करों ने खुलासा किया कि यह शराब बिहार राज्य में खपाई जाती थी, जहां शराबबंदी के चलते इसकी मांग और कीमत दोनों अधिक हैं। वहां ऊंचे दामों पर बेचकर यह गिरोह मोटा मुनाफा कमाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनीश अहमद पुत्र मो. रफीक, निवासी रहसु जनोबी पट्टी, थाना चौराखास,जिला कुशीनगर,
शिशुपाल कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा, निवासी परसौनी फाजिलनगर, थाना पटहेरवा के रूप में हुआ हैं। बरामदगी का पूरा विवरण इस प्रकार है। 204 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की (9792 पाउच / 1762.56 लीटर),मिनी ट्रक (UP52T2261)
पिकअप (UP52T4293)
डीसीएम (BR06GC6347)
मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (UP57AY4184)
(शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये, कुल वाहन सहित बरामदगी लगभग 65 लाख रुपये) अनुमानित किया गया हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया में मु0अ0सं0 0236/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना कसया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह, जयप्रकाश सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही। कसया पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि अब तस्करों के लिए कोई भी चालाकी काम नहीं आने वाली। खाद्य सामग्री की आड़ में चल रहा यह ‘शराब का काला कारोबार’ पुलिस की सख्ती के आगे टिक नहीं सका। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम आगे भी ऐसे ही बड़े खुलासे करती रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking