News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशुनपुरा : 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी फिरोज गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 24, 2026  |  6:59 PM

254 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा : 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी फिरोज गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विशुनपुरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गोवध के गंभीर मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया।
विशुनपुरा पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फिरोज अहमद पुत्र सोहेल, निवासी हथुअहवा मोजा टोला थाना भितहा, जनपद पश्चिम चम्पारण (बिहार) को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ थाना विशुनपुरा में मु0अ0सं0 005/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस, 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर BR 22 BP 9361) भी बरामद की है, जो घटना से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई को थाना विशुनपुरा की टीम ने बखूबी अंजाम दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उदयराज यादव, मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष चौरसिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रियता से यह सफलता संभव हो सकी।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई से साफ है कि कानून से बचना अब आसान नहीं, और अपराधियों के लिए कुशीनगर में जमीन लगातार सिमटती जा रही है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking