News Addaa WhatsApp Group Join करें

“डरिए मत, तुरंत बताइए!” — साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग पर एसपी कुशीनगर की भावुक अपील, ‘आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त’

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 24, 2026  |  6:53 PM

336 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“डरिए मत, तुरंत बताइए!” — साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग पर एसपी कुशीनगर की भावुक अपील, ‘आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त’

कुशीनगर। तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया के बीच साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए कुशीनगर पुलिस ने आमजन के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने एक मार्मिक अपील जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करने की बात कही है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” — इसी संदेश के साथ पुलिस ने साफ किया है कि साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें कई लोग लोक-लाज या डर के कारण शिकायत तक नहीं कर पाते।

एसपी की मार्मिक अपील: “डर ही अपराधियों की ताकत है”

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बेहद संवेदनशील अंदाज में कहा “साइबर अपराधी आपकी अज्ञानता और डर का फायदा उठाते हैं। अगर आप डरेंगे या चुप रहेंगे, तो उनका हौसला और बढ़ेगा। किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।” उन्होंने खास तौर पर युवाओं और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अश्लील वीडियो/फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश करे, तो किसी भी हाल में झांसे में न आएं और न ही पैसे ट्रांसफर करें।

यहां बताना चाहूंगा कि ऑनलाइन फ्रॉड या बैंकिंग ठगी फर्जी कॉल/लिंक के जरिए पैसे की मांग सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो/वीडियो से ब्लैकमेलिंग किसी भी प्रकार का आर्थिक शोषण या धोखाधड़ी पर पुलिस हर वक्त आपके साथ — तुरंत करें संपर्क।

कुशीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में पीड़ित अकेला नहीं है। तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है, साइबर हेल्पलाइन: 1930 (तत्काल वित्तीय ठगी के लिए), साइबर सेल कुशीनगर: 7839870042, सोशल मीडिया सेल: 7839862337, जनपदीय कंट्रोल रूम: 9454417371, यूपी-112: आपातकालीन सहायता हेतु।

कुशीनगर पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी और शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कुछ जरूरी सावधानियां भी बताई गई हैं,किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें OTP या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें
अनजान कॉल या ऑफर पर भरोसा न करें
सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें।कुशीनगर पुलिस का यह अभियान सिर्फ एक अपील नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे को मजबूत करने की पहल है। एसपी की इस भावुक अपील का साफ संदेश है—
“चुप रहना नहीं, बोलना ही बचाव है।” अगर हर नागरिक जागरूक बने और समय रहते सूचना दे, तो साइबर अपराधियों के मंसूबों को आसानी से नाकाम किया जा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking