News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 29, 2021  |  4:25 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री
  • 2503 नव दम्पतियों को दिया आशीर्वाद, सुखमय जीवन की कामना
  • कई देशों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सतर्कता जरूरी- मुख्यमंत्री
  • यूपी में 16 करोड़ लोगों को लग चुकी वैक्सीन, जो वंचित हैं जल्द लगवाए- मुख्यमंत्री

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जनपद कुशीनगर के बुद्धा पार्क रवींद्र नगर धूस पडरौना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर वधू को आशीर्वाद देते हुये लोगो को संबोधित करते हुये कन्यादान को महादान बताते कहा कि सामूहिक विवाह योजना एक सामाजिक क्रांति, आंदोलन व अभियान है। ऐसे आयोजनों से बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगता है। यही नहीं इससे ष्गांव की बेटी सबकी बेटीष् का भाव भी जुड़ता है। यहां अपना-पराया का भाव समाप्त दिख रहा है। सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास का भाव नजर आ रहा है। उन्होनें कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान दिया उसमें सभी के लिए समान अधिकार की बात है। केंद्र और प्रदेश सरकार उसी समान अधिकार के तहत योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रमिक ही राष्ट्र का निर्माता है। उसके पुरुषार्थ में राष्ट्र की नींव है। नींव जितनी मजबूत होगी,देश उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि सरकार श्रमिकों दो लाख रुपये सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। श्रमिकों को पांच लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए गए हैं। हर घर शौचालय बनाए गए, निशुल्क बिजली व रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। आयुष्मान योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक इलाज की मुफ्त सुविधा मिल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री जी ने बताया कि प्रदेश में 43 लाख गरीबों के आवास बनाए गए हैं। 2.61 करोड़ के व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए हैं। 1.40 करोड़ गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, 1.56 करोड़ को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 90 लाख को निराश्रित महिला,दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं का लाभ मिला है। 2.54करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हुए हैं।

मुुख्यमंत्री जी ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश ने कोरोना पर सफल नियंत्रण पा लिया है, फिर भी दुनिया मे संक्रमण के नए दौर को लेकर हमें सतर्कता पर जरूर ध्यान रखना होगा। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के मंत्र का अनुसरण करने के साथ ही जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री जी ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यहां विवाह बंधन में बंधे सभी वर-वधू ने पहले से मास्क लगा रखे हैं। कहा कि कोरोना के चलते कई देशों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में कोरोना के सफल प्रबंधन की मिसाल पूरी दुनिया ने देखी। लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य था जिसने गरीबों, श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। 54 लाख श्रमिकों को इसका लाभ मिला। सरकार ने मुफ्त में खाद्यान्न वितरण भी प्रारम्भ किया जो अनवरत जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से कोविड वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछा। सबके हाथ उठाने पर उन्होंने कहा कि आपके आसपास जो लोग भी बचे हों उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।उन्होने बताया कि देश में 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है उत्तर प्रदेश में भी 16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

‘2503 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में’

इस समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जनपद के कुल 2503 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में 2243, हिन्दू, 138 मुस्लिम व 122 बौद्ध शामिल रहे। मुख्यमंत्री जी ने सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से तीन मुस्लिम नव दम्पतियों समेत 11 युगलों को प्रमाण पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रमाण पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री जी ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया।

समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रमिकों के लिए चलाई जा रही हैं 18 योजनाओं का जिक्र किया। उन्होनें कहा कि बहुत पारदर्शी तरीके से इनका लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि श्रमिक काम के लिए आज यहां तो कल वहां होता है, ऐसेमें उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए हर मंडल मुख्यालय पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायकगण रजनीकांत मणि (कुशीनगर), पवन केडिया (हाटा), जटाशंकर त्रिपाठी (खड्डा), गंगा सिंह कुशवाहा (फाजिलनगर), राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह वाल्मीकि, राज्य गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह श्अतुलश्, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष जगदीश मिश्र, देवरिया-कसया सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, नगर पालिका पडरौना के विनय जायसवाल, हाटा के चेयरमैन मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनधि सुधीर राव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking