News Addaa WhatsApp Group

रंग आधारित संस्कृति भारत की नहीं -प्रो. आरिफ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 12, 2022  |  8:01 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रंग आधारित संस्कृति भारत की नहीं -प्रो. आरिफ
  • गुलामी दौर में आम आदमी सामंत शाही के खिलाफ खड़ा था
  • एकता, शान्ति, सद्भाव एवं न्याय के लिए “भारत की परिकल्पना ” विषयक परिचर्चा

कसया/कुशीनगर। नैतिक के बल अपनी अहिँसा की बदौलत गांधी जी की अगुआई में अंग्रेजों को देश से बाहर किया। आजादी का आंदोलन में लिंग, जाति, भाषा, मजहब की बाध्यता नहीं थी सभी शामिल थे।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

उक्त बातें गांधीवादी विचारक, चिंतक व इतिहासकार प्रो. डा. मोहम्मद आरिफ ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सिसवा – महन्थ स्थित श्री राधाकृष्ण इंटर कालेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता, शान्ति, सद्भाव एवं न्याय के लिए “भारत की परिकल्पना ” विषयक परिचर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में मध्यम वर्ग उभर कर सामने आया। जिनमें अधिवक्ता, पत्रकार, छात्र, मजदूर, नए उद्यमी थे। गुलामी दौर में आम आदमी सामंत शाही के खिलाफ खड़ा था। उस समय नई दिशा दिखी जहां से नए भारत की परिकल्पना की जाती है। आज हर चीज बदल गया है। ऋग्ग वेद, अथर्व वेद में जो कल्पना की गई क्या वही भारत है। वसुधैव कुटुंकबम की हमारी परंपरा रही है। रंग आधारित संस्कृति भारत की नहीं है। अथर्व वेद कहता है सभी अपने है। सभी धर्मों के ग्रंथ कहते हैं सब अपने है। विवेकानंद जी ने कहा कि भारत का कल्याण तभी होगा। धर्मों की आत्मा में मेल हो। भारत की परिकल्पना स्वतंत्रता, समता, बन्धुता व न्याय पर आधारित होनी चाहिए और इसको लेकर समाज के जागरूक व बुद्धिजीवी लोगों को आगे आना होगा। शांति सद्भावना मंच के राज्य समन्वयक राम किशोर चौहान ने भारतीय संविधान की चर्चा की। किसान नेता गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने सामाजिक सद्भाव के लिए आपसी सौहार्द पर जोर दिया। इसी क्रम में माकपा जिला सचिव अयोध्या लाल श्रीवास्तव आदि ने प्रभुनाथ सिंह, रोटरी क्लब सचिव वाहिद अली, डा. अवधेश नन्द, सनौवर अंसारी ने सबोधित किया। डा. शिक्षक रामनरेश शर्मा की लिखित पुस्तक उजियार पुस्तक को संचालक हृदया नन्द शर्मा को भेंट किया। आभार व स्वागत संजय सिंह व असलम ने व्यक्त किये।अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम प्रवेश यादव ने किया।

इस दौरान अशोक सिंह, राम आशीष सिंह, महेश पासवान, आमोद सिंह, मो. असलम, रमेश सिंह, रामनक्षत्र विश्वकर्मा, सत्येन्द्र मिश्रा, अब्दुल मजीद, आफताब आलम, जितेंद्र पटेल, कपिलदेव प्रसाद, सनौवर अंसारी, देवेंन्द्र यादव, मनोज चौरसिया, रघुनन्दन, निखिल, बाल्मीकि, राजेश गौतम, विनायक यादव, शुभनरायन यादव, अभिषेक, आदर्श पाण्डेय, उदय सिंह, गौरी शंकर सिंह, सुर्य नारायण सिंह, फूल बदन यादव, बीएन सिंह, अजय, छेदी अंसारी, राकेश, अनुराग, नीरज, शक्ति, शेषनाथ यादव, हरिकेश आदि मौजुद रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking