News Addaa WhatsApp Group

खड्डा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 58 में 12 का निस्तारण

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2021  |  5:54 PM

549 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 58 में 12 का निस्तारण

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 58 मामले आये जिसमें 12 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया। शेष 46 मामलों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गये।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव, सीओ शिवाजी सिंह की मौजूदगी में राजस्व के 17, पुलिस के 11, पुलिस व राजस्व से संयुक्त 4, विकास के 9, समाज कल्याण 01, शिक्षा के 01 सहित अन्य विभागों से संम्बन्धित 15 मामले आए जिसमें 12 मामलों को मौके से निस्तारित करा दिया गया। नगर पंचायत खड्डा से जुड़े मामले को लेकर सभासदों ने शिकायत की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तहसीलदार खड्डा को कार्रवाई का निर्देश दिया। एक अन्य मामले में नगर पंचायत के मनोनीत सभासद संतोष तिवारी ने अध्यक्ष पुत्र के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया, जिसपर एस ओ खड्डा को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने आईजीआरएस व अन्य शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश देते हुए शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की नसीहत दी। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा सहित जनपद, तहसील स्तरीय अधिकारी और एस एच ओ खड्डा आरके यादव, हनुमानगंज पंकज गुप्ता, नेबुआ विमलेश राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking