कसया/कुशीनगर । समाजवादी पार्टी कुशीनगर के विधानसभा क्षेत्र के जोनल व बुथ सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन सोमवार को नगर कसया के एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ l सम्मेलन में ज़ोनल व बुथ सेक्टर प्रभारियों का समीक्षा करते हुए सभी को उनके जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर सम्मानित किया गया l सम्मेलन में मुख्य रूप से तीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए l
सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व लोकसभा कुशीनगर प्रभारी डॉ. मोहसिन खान ने कहा कि बुथ व जोनल सेक्टर कार्यकर्ता ही पार्टी को जिताने में मुख्य भूमिका निभाते है l बड़ा नेता वहीं है जो अपने बुथ को जिताता है l पूर्व मंत्री श्री खान ने आगे कहा कि भाजपा क्षणिक लाभ के लिए वोटो का सौदागर बनकर काम करती है l इनको जनता की समस्या से कुछ लेना देना नहीं हैl आज लोकतंत्र व समाज खतरे में है l समाज में व्यापक पैमाने पर भेद भाव फैलाया जा रहा है l महंगाई चरम पर है l खाने पीने की वस्तुओ का दाम आसमान छू रहा है l आप पार्टी को मजबूत बनाए और 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से पार्टी को जिताये l इसी क्रम में राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारेज़ोनल व बुथ कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं, इन्ही के बदौलत 2024 लोकसभा में पार्टी उच्च प्रदर्शन करेंगी l बुथ व ज़ोनल प्रभारी व कार्यकर्ता अपने -अपने बूथों को जिताने का संकल्प लेकर अपने -अपने क्षेत्र में अभी से जूट जाय l विरेन्द सिंह सैथवार, कृष्ण मान सिंह सैथवार लोकसभा प्रभारी सहित पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, विकर्मा यादव, जिलाध्यक्ष कुशीनगर शुक्ररुल्लाह अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वाजिद अली, शहीद लारी, सुषमा देवी, रेखा पटेल आदि ने भी सम्बोधित किया l इस दौरान सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओ का हौसला अफजाई करते हुए, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाते हुए पार्टी को जिताने का मंत्र दिया l कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी राजेंद्र यादव तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुक्ररुल्लाह अंसारी ने किया l
इस अवसर पर डॉ. उदित नारायण, सिकंदर आलम, जाहिद अंसारी, ऐनुल अंसारी,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार जायसवाल, प्रसुन्न जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, राकेश सिंह सैथवार, हेमंत गुप्ता, अक्षय पाण्डेय, मैनुद्दीन अंसारी, रमेश सिंह पटेल, डॉ. अब्दुल मजीद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद अंसारी सहित विधान सभा कुशीनगर क्षेत्र के समास बुथ सेक्टर व ज़ोनल प्रभारी व सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…